गुरुवार, 13 जून 2013

भारत माँ के बेटे हैं हम

 

 Indian_flag : The India flag is on the white backgroundIndian_flag : illustration of indian flag colorfist coming out of cracked ground
 भारतीय शहीदों  को शत शत प्रणाम .भारत माता की जय !!



दुनिया से कह दो ना आँखें दिखाए ,
ताकत हमारी ना यूँ आजमाए ,
भारत माँ के बेटे हैं हम
लड़ते हैं जब तक दम में हो दम

Indian_flag : India map text with flag illustration Stock Photo 
 देशभक्ति का सिर  पर जूनून
अपनी रगों में बहे गर्म खून
दुश्मन को जब तक चटा  दे न धूल  ,
आता नहीं है दिल को सुकून ,
है तिरंगा हमारा धरम
लड़ते हैं जब तक दम में हो दम !



वार सहते सीनों पर हम
साजिश हमें ना होती सहन ,
पीठ पर जो छुरा  घोपते
ऐसे नहीं हैं हम दुश्मन ,
युद्ध में भी निभाते नियम
लड़ते हैं जब तक दम में हो दम !!

Aggressive soldier shooting his enemies, focus on weapon   Stock Photo - 7967877
शिखा कौशिक 'नूतन'

शनिवार, 1 जून 2013

भारत माता की जय !

Magic Touch Indian Flag


भारत माता की जय !








छिप कर क्यों आता है कायर ?
आगे से आकर दिखा !
हम हैं वतन के प्रहरी 
आँखें मिलकर दिखा !
तेरी हर साजिश को हम नाकाम कर देंगे 
ओ दुश्मन तेरा काम हम तमाम कर देंगे !



पीछे से करता क्यों वार है ?
आगे से आकर दिखा !
है बहादुर तू अगर 
मुंह न ऐसे छिपा ;
तेरी हर साजिश को हम नाकाम कर देंगे 
ओ दुश्मन तेरा क़त्ल खुलेआम कर देंगे !
तेरी हर ...........

छिपकर चलाता क्यों गोली ?
आगे से आकर चला ;
हम हैं खड़े सीना ताने 
हमको मिटाकर दिखा 
तेरी हर साजिश को हम नाकाम कर देंगे 
हंसकर अपने प्राणों का बलिदान कर देंगे !
छिपकर क्यों आता है ...........
                                               जय हिंद !
                                    शिखा कौशिक 
                              [विख्यात ]